आज का इतिहास: देश ने खो दिया एक वीर सैनिक

आज का इतिहास सुभाष चंद्र बोस का जन्म- 23 जनवरी, 1897 ई.,में उड़ीसा में हुआ था। भारत के इतिहास में ऐसा कोई व्यक्तित्व नहीं हुआ, जो एक साथ महान सेनापति, वीर सैनिक, राजनीति का अद्भुत खिलाड़ी और अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरुषों, नेताओं के समकक्ष साधिकार बैठकर कूटनीति तथा चर्चा करने वाला हो। भारत की स्वतंत्रता के लिए सुभाष चंद्र बोस ने क़रीब-क़रीब पूरे यूरोप में अलख जगाया। बोस प्रकृति से साधु, ईश्वर भक्त तथा तन एवं मन से देशभक्त थे। महात्मा गाँधी के नमक सत्याग्रह को ‘नेपोलियन की पेरिस यात्रा’ की संज्ञा देने वाले सुभाष चंद्र बोस का एक ऐसा व्यक्तित्व था, जिसका मार्ग कभी भी स्वार्थों ने नहीं रोका। जिसके पाँव लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटे, जिसने जो भी स्वप्न देखे, उन्हें साधा। नेताजी में सच्चाई के सामने खड़े होने की अद्भुत क्षमता थी।  इनका निधन 18 अगस्त, 1945 ई. को जापान में हुआ था।

आज का इतिहास

1982 – सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
1999 – तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
2000 – इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
2006 – बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
2007 – विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।

2008 – उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।

18 अगस्त को जन्मे व्यक्ति

1900 – विजयलक्ष्मी पण्डित – भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
1936 – गुलज़ार, प्रसिद्ध गीतकार, कवि और फ़िल्म निर्देशक
1872 – विष्णु दिगम्बर पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक
1923 – ए. बी. तारापोरे, परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक
1700 – बाजीराव प्रथम – मराठा साम्राज्य का महान सेनानायक, जो बालाजी विश्वनाथ और राधाबाई का बड़ा पुत्र था।।
1734 – राघोबा – पेशवा बाजीराव प्रथम का द्वितीय पुत्र, जो एक कुशल सेना नायक था।

18 अगस्त को हुए निधन

1227 – चंगेज़ ख़ाँ
1945 – सुभाष चंद्र बोस – स्वतन्त्रता सेनानी
18 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
अफ़ग़ानिस्तान का स्वतंत्रता दिवस

 

LIVE TV