आज का इतिहास : इमरजेंसी की 41 बरसी

आज का इतिहासआज का इतिहास में जानिए आपातकाल की बरसी के बारे में। आपातकाल की बरसी 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

आपातकाल (25 जून 1975 से 21 मार्च 1977) भारतीय इतिहास मे 21 महीने को वह समय था जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सलाह पर तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने भारतीय संविधान की धारा 352 के अंतर्गत आपातकाल की घोषणा की थी। भारत के इतिहास को यह सबसे अधिक विवादास्पद समय माना जाता है।

उन्नीस माह के बाद कांग्रेस पार्टी की तानाशाही के विरुध्द भारत की जनता के गौरवशाली संघर्ष के परिणामस्वरूप यह ग्रहण छंटा। यदि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास में एक अंधकारमय अवधि थी तो लोकतंत्र की बहाली के लिए किया गया विजयी संघर्ष सबसे देदीप्यमान घटना। आपातकाल हटने के बाद लोक सभा के चुनाव हुए व इंदिरा गांधी को हार का सामना करना पड़ा।

आज का इतिहास

1983 – भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अपना पहला वर्ल्‍डकप, आज के दिन खेले गए फाइनल मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को 43 रनों से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था।
1977 – आपातकाल की बरसी 25 जून को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है।
1998 – सं.रा. अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया।
2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का मेलबोर्न में निधन।
2004 – रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।
2005 – अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।

25 जून को जन्मे व्यक्ति

1903 – चन्द्रशेखर पाण्डे – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।
1908 – सुचेता कृपलानी – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1931 – विश्वनाथ प्रताप सिंह – भारत के आठवें प्रधानमंत्री।
1924 – मदन मोहन – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक
1975 – मनोज कुमार पांडेय, परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक

25 जून को हुए निधन

1950 – स्वामी सहजानंद सरस्वती – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

LIVE TV