आज का इतिहास : इन्होंने कर ली थी दुनिया मुट्ठी में

आज का इतिहासआज का इतिहास में धीरजलाल हीरालाल अंबानी के बारे में जानिए। इनका जन्म 28 दिसंबर, 1932 को हुआ था। यह एक प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी थे जिन्होंने रिलायंस इंडस्ट्रीज की स्थापना की। कई लोग अंबानी के अभूतपूर्व विकास के लिए सत्तारूढ़ राजनीतिज्ञों तक उनकी पहुँच को मानते हैं। उन्होंने मात्र हाईस्कूल तक की शिक्षा ग्रहण की थी पर अपने दृढ-संकल्प के बूते उन्होंने स्वयं का विशाल व्यापारिक और औद्योगिक साम्राज्य स्थापित किया।

सिर्फ तीन दशकों में ही उन्होंने अपने छोटे से कारोबार को एक विशाल औद्योगिक कंपनी में बदल दिया। न सिर्फ भारत बल्कि अंतराष्ट्रीय बाजार में भी रिलायंस एक बड़ी व्यावसायिक ताकत के तौर पर उभरी। उनकी जोखिम उठाने की अपार क्षमता ने उन्हें फोर्ब्स के सबसे धनी व्यक्तियों की लिस्ट  में पहुंचा दिया। 6 जुलाई 2002 को धीरुभाई अम्बानी ने अपनी अन्तिम सांसें लीं।

आज का इतिहास

1885- लुई पाश्चर ने रेबीज के टीके का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
1944- महात्मा गांधी को पहली बार नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्रपिता कहा।
2002 – अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या।
2005 – मैक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला।
2006 – विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
2008 – दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।

6 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

1935 – दलाई लामा – बौद्ध धर्म के धर्मगुरु।
1901- श्यामाप्रसाद मुखर्जी, भारतीय राजनीतिज्ञ
1837 – रामकृष्ण गोपाल भंडारकर, समाजसुधारक

6 जुलाई को हुए निधन

1894 – प्रताप नारायण मिश्र – हिन्दी खड़ी बोली और ‘भारतेन्दु युग’ के उन्नायक।
1986 – जगजीवन राम – आधुनिक भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, जिन्हें आदर से ‘बाबूजी’ कहा जाता था।
1997 -चेतन आनंद, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2011 – मणि कौल, फ़िल्म निर्देशक
2014 – ग्रैनविल ऑस्टिन, पद्मश्री से सम्मानित अमेरिकी विद्वान एवं इतिहासकार
2002 – धीरूभाई अंबानी – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति थे।
6 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व जूनोसिस दिवस

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV