आज काफी करीब आ जाएंगे मंगल और शुक्र, यूं देख पाएंगे आप जब यह एक दूसरे को स्पर्श करते होंगे प्रतीत

पृथ्वी के पड़ोसी ग्रह मंगल और शुक्र आज एक दूसरे से मिलने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्रों में खास जगह रखने वाले मंगल और शुक्र आज एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। मंगल लाल रंग में नजर आएगा जबकि शुक्र पश्चिम के आसमान में चमकदार आभा के रूप में दिखेगा। इन दोनों के बीच की दूरी बेहद कम होने के कारण यह एक दूसरे को स्पर्श करते हुए प्रतीत होंगे। यह खगोलीय घटना सूर्यास्त के बाद मौसम साफ होने पर पश्चिमी दिशा में देखी जा सकेगी। चंद्रमा भी इन दोनों के काफी करीब से गुजरेगा।

लोगों को इस घटना की जानकारी देने के लिए लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स ने 8 जुलाई को विस्तृत तौर पर जानकारी दी। अपने ट्विटर से पोस्ट कर कहा गया कि ‘आसमान में मंगल और शुक्र एक दूसरे के करीब आएंगे और केवल 0.5 डिग्री पर होंगे।’ पोस्ट में आगे यह भी जानकारी है कि 12 जुलाई यानि आज चंद्रमा भी इन दोनों के करीब होगा।

LIVE TV