आखिर क्यों ? 45 साल बाद इंदिरा गांधी को फॉलों कर रहे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नई जनसंख्या नीति पर चर्चा जोरों पर है। वहीं योगी सरकार की इस नई जंनसंख्या नीति को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसपर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ 45 साल बाद इंदिरा गांधी को फॉलो कर रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने यह बात एक टीवी शो में डिबेट के दौरान कही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, मैं योगी जी को धन्यावद देना चाहता हूं। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी 1975 में जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तब उन्होंने दो नारे दिए थे। पहला नारा था हम दो हमारे दो दूसरा था छोटा परिवार सुखी परिवार। ऐसे में मैं सीएम योगी दो बधाई देना चाहता हूं कि वह 45 साल बाद इंदिरा गांधी और कांग्रेस की नीतियों को फॉलो कर रहे हैं।

इसी के साथ ही उन्होने कहा कि बढ़ती आबादी की समस्या तो पूरे देश में है तो सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही ये कानून क्यों लाना चाहिए। सात साल से आपकी सरकार है और भगवान की दया से 24 तक रहेगी तो क्या 24 तक ये कानून पूरे देश में लागू हो जाएगा। उन्होंने सवाल किया कि क्या जंनसंख्या सिर्फ यूपी में ही बढ़ रही है।

LIVE TV