आंतकी हमले के इनपुट्स ने उड़ाए सुरक्षा एजेंसियों के होश, दिल्ली समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट

26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस की तैयारियां देश में जोरों से चल रही हैं। वहीं इस दिन आंतकी संगठन हमला करने की फिराक में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन दिल्ली, अयोध्या और बोधगया में आंतक मचा सकते हैं। अवसर की तलाश में कई घातक संगठनों ने आतंकवादियों से हाथ मिला लिया है। बता दें कि इस तरह की इनपुट्स के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियों ने कमर कस ली है। फिलहाल राजधानी दिल्ली अलर्ट पर है।

आतंकवादियों के लिए इस तरह के पर्व किसी अवसर से कम नहीं होते। ऐसे में आंतकी संगठन न ही सिर्फ दिल्ली बल्कि देश के किसी भी कोने में टारगेट किलिंग को अंजाम दे सकते हैं। बता दें कि देश में किसान आंदोलन जारी है ऐसे में संगठन इस बात का भी लाभ उठा सकते हैं। इस बार आतंकी हमले के गंभीर इनपुट मिले हैं जिससे सुरक्षा एजेंसियों को होश उड़े हुए हैं। जानकारी के अनुसार खतरे को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली समेत कई अन्य राज्य सरकार व पुलिस प्रमुखों के संपर्क में बनी हुई है।

LIVE TV