अब मोबाइल ऐप से रूकेगा अपराध, जानिए कैसे

अपराधश्रीनगर गढ़वाल। अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों की सुविधा के लिए गढ़वाल विश्वविद्यालय  के सिनेट हाल में उत्तराखंड पुलिस द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड पुलिस मोबाइल ऐप के बारे में जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े: किराया मांगने से नाराज युवकों ने की वकील की पिटाई

उत्तराखण्ड पुलिस मोबाइल ऐप 2 साल पहले लांच किया गया था अब तक प्ले स्टोर से सैकडों लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है। इस कार्यशाला में पौडी जनपद टिहरी जनपद और रूद्रप्रयाग जनपद के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को ऐप को कैसे इस्तेमाल करे ओर किस प्रकार से पुलिस मोबाइल ऐप कार्य करता है। इन विषयों के बारे जानकारी दी गई।

रिपोर्टर: मनोज गरिया

LIVE TV