अनुष्का शर्मा ने की जानवरों के प्रति क्रूरता पर कानून को बदलने की अपील, शुरु किया अभियान

जानवरों के प्रति संवेदनशीलता आजकल काफी लोगों में देखी जा रही है. बॉलीवुड सिलेब्रिटीज तो इसमें बढ़ चढ़ कर अपनी राय और सपोर्ट दे रहे हैं. जानवरों के प्रति क्रूर व्यवहार को रोकने के लिए 60 साल पहले एक कानून बना था. इसी कानून को बदलने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक अभियान शुरु किया है. उनका मानना है कि ऐसे कानून, जहां जानवर पर जुल्म करने पर अधिकतम आर्थिक दंड सिर्फ सौ रुपये ही है, में बदलाव की सख्त जरुरत है.

anushka sharma

 

अनुष्का शर्मा कहती हैं, ‘जीवन किसी का भी हो जीवन ही होता है और धरती पर मौजूद हर जीव का जीवन दूसरों जितना ही अहम है। यह दुनिया सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बनी है। इस पर रहने वाले हर जीव का धरती पर उतना ही अधिकार है जितना की इंसानों का। अगर इंसानों पर होने वाले जुल्म रोकने के लिए कानून सख्त किए जा रहे हैं तो फिर जानवरों पर होने वाले अत्याचार की रोकथाम के लिए भी कड़े कदम उठाने ही होंगे।’

घर में भूलकर भी न लगाएं इन पौधे को, नहीं तो आ सकती है मुसीबत

अनुष्का ने अपने इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है और अपने छह करोड़ प्रशंसकों के जरिए वह देश में इस बात को लेकर बहस भी छेड़ चुकी हैं। मुंबई में लकी नाम के एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत होने के मामले से अनुष्का काफी दुखी हैं और इसी के बाद उन्होंने ये अभियान छेड़ा है.

LIVE TV