अगर आप भी करना चाहते है वजन कम, तो भुलकर भी रात में ना खाएं ये… चीजें

आजकल ऑफिस जॉब की वजह से लोगों का वजन बढ़ने लगता है। अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो तो इसके लिए संतुलित भोजन बेहद जरूरी है। वजन कम करने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है कि क्या खाया जाए और क्या न खाया जाए।

रात में ना खाएं ये चीजें:

पिज्जा: रात में इसे खाने से परहेज करना चाहिए। इसमें चीज की मात्रा ज्यादा होती है इसके साथ ही सॉस में चीनी पाई जाती है। वहीं इसके आटे में रिफाइन कार्ब्स होते हैं। ऐसे में ये वजन बढ़ाने के लिए एक बेहतर विकल्प बन जाता है।

नट्स: बादाम, अखरोट, काजू या पिस्ता जैसे ड्राइ फ्रूट्स स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इनमें अधिक कैलोरी पाई जाती है क्योंकि सोने से बहुत ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं होती है, ऊर्जा के लिए कैलोरी का इस्तेमाल नहीं होता है और ये फैट के रूप में जम सकता है।

फ्रूट जूस: बाजार में जो फ्रूज जूस उपलब्ध होते हैं उनमें सोडा जितना ही चीनी होता है। इसके साथ ही इनमें से फलों में पाए जाने वाले फाइबर और अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी गायब होते हैं। ऐसे में दिन के खत्म होने के साथ इसके सेवन से बचना चाहिए।

चॉकलेट: हालांकि चॉकलेट के कई लाभ है लेकिन क्योंकि इनमें चीनी और फैट होते हैं इसलिए बेड पर जाने से पहले इन्हें नहीं खाना चाहिए।

आइसक्रीम: सोने से पहले आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए। बाजार में मिलने वाले आइसक्रीम में बहुत अधिक मात्रा में फैट और आर्टिफिशियल सुगर होता है तो आपको बहुत अधिक कैलोरी देते हैं। 

LIVE TV