लड़की के इन अंगों पर तिल बड़े रहस्‍यों को करते हैं परिभाषित, जानते ही चौंक जाएंगे आप

अंगोंनई दिल्‍ली। शरीर के अंगों पर तिल होना प्रकृति की देन है। लेकिन इनका कई मायनों में अर्थ भी निकलता है। जो आपको हैरान भी कर सकता है। यही कारण है कि आज हम महिलाओं के अंगों पर तिल होने के रहस्‍यों पर चर्चा कर रहे हैं। कहते हैं कि चेहरे का तिल महिलाओं और भी हसीन बना देता है। मगर ये तिल सिर्फ सुंदरता तक ही सीमित नहीं होते हैं। ये कई मायनों में एक व्यक्ति को भी परिभाषित करते हैं।

भारतीय ज्योतिष विज्ञान के अनुसार तिल व अन्य निशानों का निर्माण महिला की कोख में भ्रूण विकसित होने के दौरान ही होता है। उम्र बढ़ने के साथ ये तिल दिखना शुरू होते हैं।

जानकारी के लिए बता दूं कि ‘तिलों’ का बकायदा अध्ययन भी किया जाता है। इसमें इनके रंग, आकार, शरीर पर उनका स्थान आदि बिंदुओं पर ध्यान दिया जाता है। एक तिल किसी भी व्यक्ति के व्यवहार, व्यक्तित्व, किस्मत, जिंदगी, स्वास्थ्य, एवं शादी आदि के बारे में बहुत कुछ कहता है।

शादी की बात की जाए तो यह किसी भी व्यक्ति के जीवन का अहम हिस्सा होता है। शादी के लिए लड़का/लड़की ढूंढते वक्त मन में कई तरह के सवाल आते हैं। जिनमें एक अहम सवाल यह भी होता है कि हमारा पार्टनर विश्वसनीय होगा या नहीं?

वैसे तो इस सवाल के जवाब ढूंढने के कई तरीके हैं। परंतु आपके शरीर पर मौजूद तिल भी इस बारे में बहुत कुछ कहते हैं।

आइए जानते हैं कि आपका पार्टनर वफादार होगा या नहीं

पति-पत्नी का रिश्ता उम्रभर का रिश्ता होता है। आपको अपनी पूरी जिंदगी जिस व्यक्ति के साथ बसर करना है। उसका वफादार होना बेहद जरुरी है। रिश्ते में यदि वफा हो तो मोहब्बत खुद ब खुद ही पैदा हो जाती है। मगर एक भी पार्टनर धोखेबाज निकले तो पूरा रिश्ता ही खत्म हो जाता है।

रंग भी कहता है बहुत कुछ

 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों की तरह ही तिल भी आपके जीवन पर प्रभाव डालते हैं। इतना ही नहीं, ये दोनों एक-दूसरे को भी प्रभावित करते हैं। उदाहरणतया, काला तिल शनि या राहु भारी होने का तो लाल तिल मंगल के भारी होने का संकेत देता है।

माथे पर तिल

अंगों

अगर आपके माथे पर तिल है तो इसका मतलब यह हुआ कि आप हर मुश्किल का ताकत से सामना करेंगे। ऐसे लोगों को शादी के बाद बेवफाई का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि इनके पार्टनर वफादार होते हैं।

ठुड्डी पर तिल

अंगों

ठुड्डी पर तिल होने का मतलब है कि आपका पार्टनर आपके प्रति रोमांटिक नहीं होगा और ना ही आपके साथ उतना लगाव रखेगा जितना आप उनसे उम्मीद रखते हैं। ऐसी बातें आप दोनों के बीच विश्वास को कम करती है।

गालों पर तिल

अंगों

अगर आपके दाएं गाल पर तिल है तो आपके लिए खुशी की बात है। आपके रिश्ते में प्यार और एफर्ट्स दोनों तरफ से बराबर होंगे। मगर यदि तिल बाएं गाल पर है तो आपको रिश्ते में धोखा मिलने के आसार हैं।

बांहों पर तिल

अंगों

दाईं बांह पर तिल वाले लोग लकी माने जाते हैं। उन्हें वफादार पार्टनर तो मिलता ही है। वो उनपर प्यार भी बहुत उड़ेलता है।वही यदि तिल बाईं बांह पर हो तो शादी में मुश्किलें आने के आसार होते हैं।

आँखों पर तिल

अंगों

दाईं आँख पर तिल होने का मतलब है कि आपका पार्टनर आपसे बेहद प्यार करेगा। वही बाईं आँख पर तिल होने का अर्थ है आपके बीच अक्सर ही झगड़े होते रहेंगे।

LIVE TV