महिला डॉक्टर की मदद के लिए आगे आए CM योगी, तुरंत 1.5 करोड़ किए ट्रांसफर और…

लखनऊ के लोहिया इंस्टिट्यूट की डॉक्टर शारदा सुमन ड्यूटी के वक्त कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। कोरोना ने उनके फेफड़ो खराब हो चुके है। ऐसे में इस महिला डॉक्टर की जान बचाने के लिए सूबे के मुख्य योगी आदित्यनाथ आगे आए है। उन्होंने डॉक्टर के इलाज के लिए 1.5 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी की है। जिससे जल्द उनका लंग ट्रांसप्लांट किया जा सके। इसके लिए उन्हें चेन्नई ले जाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, लोहिया इंस्टिट्यूट ने डॉक्टर शारदा सुमन को एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। लंग ट्रांसप्लांट के लिए उनको चेन्नई या फिर हैदराबाद लेकर जाया जा सकता है।

लोहिया इंस्टिट्यूट चेन्नई और हैदराबाद दोनों से बातचीत कर रहा है। आखिरी फैसला होते ही डॉक्टर शारदा सुमन को एयर एंबुलेंस की मदद से एयरलिफ्ट किया जाएगा। लोहिया इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर ने डॉक्टर की मदद के लिए इतनी बड़ी सहायता राशि देने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का शुक्रिया अदा किया है।

बता दें कि डॉक्टर शारदा को अप्रैल में कोरोना हुआ था। वह कोरोना संकट के बीच वह कोविड ड्यूटी कर रही थीं। कोरोना होने के बाद उनकी प्री-मेच्योर डिलीवरी भी करनी पड़ी थी। राहत की बात यह थी कि बच्चा स्वस्थ्य है। लेकिन इसके बाद डॉक्टर शारदा के फेफड़े खराब हो गए। फिलहाल शारदा को इंस्टिट्यूट में ही Ecmo मशीन सपोर्ट पर रखा गया है। पिछले डेढ महीने से वह उसी सपोर्ट पर हैं। 14 अप्रैल को डॉक्टर शारदा को कोविड हुआ था। फिर 1 मई को उन्होंने ऑपरेशन से बच्चे को जन्म दिया था।

LIVE TV