जो सामने आया उसे कुल्हाड़ी से काट डाला, की 4 लोगों की सरेआम हत्या

नई दिल्ली : ओडिशा के कालाहांडी जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई हैं। जब एक सनकी हत्यारे ने एक नहीं दो नहीं बल्कि चार लोगों को सरेआम कुल्हाड़ी से काट डाला हैं। वहीं आरोपी के सामने जो भी आया वो उस पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ा हैं। देखा जाये तो  उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला हैं। लेकिन पुलिस ने सनकी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है।

 

मर्डर

बता दें की मरने वालों में एक ही परिवार के तीन सदस्य भी शामिल हैं। लेकिन पुलिस का कहना हैं की घटना कालाहांडी जिले पलास गांव में शनिवार की रात हुई हैं। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान जतिंद्र नाइक के रूप में हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी जतिंद्र कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर निकल पड़ा हैं।  वो मारे गए लोगों का पीछा कर रहा था और जो भी उसे दिखाई दिया, उसने कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हमले में चार लोगों की जान चली गई हैं।

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह की नौसेना प्रमुख नियुक्ति को लेकर मामला पहुंचा कोर्ट

खबरों के मुताबिक सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई।  पुलिस ने मारे गए लोगों के शव कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।  इसके बाद जिले के सभी थानों को कातिल के बारे में जानकारी दी गई. पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं।

दरअसल पुलिस ने फौरन उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जतिंद्र नाइक वारदात के वक्त नशे में धुत था।  मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के हैं। जहां पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराया है। अब पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जतिंद्र ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया हैं।

 

LIVE TV