उद्धव की योगी को चुनौती, कहा-हिम्मत है तो फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश ले जाकर दिखाएँ

कुछ महीनों पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे उत्तर प्रदेश में देश की सबसे बड़ी फ़िल्म सिटी बनायेंगे। तत्पश्चात से ही इस मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना आमने सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि हिम्मत है तो वे फिल्म सिटी को उत्तर प्रदेश में ले जाकर दिखाएं।

गुरूवार पांच नवंबर को सिनेमा जगत से जुड़ें एक वेबिनार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संबोधित। इसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि हमारी सरकार बॉलीवुड इंड्रस्टी की बहुत सारी समस्यायों एवं परेशानियों को दूर करने का काम करेगी। बॉलीवुड इंड्रस्टी को जो भी सुविधाएं चाहिए उन्हें मुहैया करवाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस धरती पर दादा साहब फाल्के ने फिल्म निर्माण की शुरुआत की वहां मैं किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होने दूंगा।

इससे पहले अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने यूपी में फिल्म सिटी शुरू करने को लेकर योगी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि जब लॉकडाउन और कोरोना की वजह से फिल्म सिटी बंद है तब योगी जी नयी फिल्म सिटी बनाने की बात कर रहे हैं। अंतराष्ट्रीय सलाहकारों के मार्गदर्शन के साथ यह काम शुरू किया जायेगा और अगले ढाई वर्ष के अंदर इसे पूरा कर लिया जायेगा। यह सब होने के बाद भी मुंबई की फिल्म सिटी का महत्व कम नहीं होगा।

वहीं शिवसेना ने भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि मुंबई से बॉलीवुड को दूसरी जगह शिफ्ट करने का षड़यंत्र किया जा रहा है मगर हम इसे पूरा नहीं होने देंगे। मुंबई महाराष्ट्र की आर्थिक ही नहीं सांस्कृतिक राजधानी भी है। आज बॉलीवुड में हॉलीवुड को टक्कर देने वाली फ़िल्में बन रहीं हैं। सिनेमा के कारण हमारे कलाकार मशहूर होते हैं लेकिन बीते कुछ दिनों से कुछ लोगों के कारण बॉलीवुड को बदनाम करने की भी साजिश की जा रही है जो बेहद दुखद है।

LIVE TV