शादी के बंधन में बंधे युवराज सिंह और हेजल कीच, देखें तस्वीरें

युवराज सिंह की शादीचंडीगढ़ : टीम इंडिया विस्फोटक बल्‍लेबाज युवराज सिंह की शादी आज बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच के साथ हो गयी।

दोनों की शादी पंजाबी रीति रिवाज के साथ हुई। आज सुबह युवी को हेजल के नाम की हल्‍दी लगी। दोनों की शादी चंडीगढ़ से करीब 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ साहिब में संपन्‍न हुई।

आनंद कारज की रस्‍म फतेहगढ़ साहिब में हुई। इस रस्म के बाद युवराज सिंह और हेजल कीचने डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लिया।

शादी में किसी तरह की तड़क-भड़क नहीं थी और दोनों के करीबी मित्रों और परिजनों ने इसमें हिस्सा लिया। युवराज सिंह की शादी के लिए उनकी मां शबनम सिंह ने ही वेन्यू तय किया था।

LIVE TV