जाने: कोशिका संरचना और उसकी कार्य प्रणाली ?

images-(2)_570f8e4aaeac6एजेंसी/कोशिका जीवों की संरचनात्मक एवं  कार्यात्मक इकाई है, जिसकी खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में की थी | एक ही कोशिका वाले जीवों, जैसे- जीवाणु, प्रोटोज़ोआ और यीस्ट्स, आदि को एककोशिकीय प्राणी (Unicellular Organisms) और एक से अधिक कोशिका वाले जटिल जीवों को बहुकोशिकीय जीव (Multicellular Organisms) कहा जाता है |

पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवों को दो वर्गों में बाँटा जा सकता है:
1. अकोशिकीय जैव अर्थात् ऐसे जीव जिनमें कोई कोशिका नहीं पाई जाती है, जैसे- विषाणु (Virus)|
2. कोशिकीय जीव अर्थात् ऐसे जीव जिनमें एक या एक से अधिक कोशिकाएं पाई जाती हैं | कोशिकीय प्राणियों को पुनः प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक नामक दो भागों में बाँटा जाता है|
A. प्रोकैरियोटिक जीव
B. यूकैरियोटिक जीव

प्रोकैरियोटिक जीवों की विशेषताएं निम्नलिखित है :
1. इन जीवों में अविकसित और आदिम (Primitive) कोशिकाएं पाई जाती हैं
2. इनका आकार छोटा होता है
3. केन्द्रक नहीं पाया जाता है
4. केन्द्रक द्रव्य भी नहीं पाया जाता है
5. केवल एक क्रोमोसोम पाया जाता है
6. कोशिकांग भी कोशिका भित्ति से घिरे हुए नहीं पाए जाते हैं
7. कोशिका विभाजन असूत्री विभाजन (Amitosis) द्वारा होता है
8. जीवाणु (Bacteria) व नील-हरित शैवाल जैसे साइनोबैक्टीरिया  प्रोकैरियोटिक जीवों के उदाहरण हैं|

यूकैरियोटिक जीवों की विशेषताएं निम्नलिखित है :
1. इनमें विकसित और नवीन कोशिकाएं पाई जाती हैं
2. इनका आकार बड़ा होता है
3. केन्द्रक पाया जाता है
4. केन्द्रक द्रव्य भी पाया जाता है
5. एक से अधिक क्रोमोसोम पाए जाते हैं
6. कोशिकांग भी कोशिका भित्ति से घिरे हुए पाए जाते हैं
7. कोशिका विभाजन समसूत्री विभाजन (Mitosis) और अर्धसूत्री विभाजन (Meiosis) द्वारा होता है

कोशिका की संरचना
सभी कोशिकाओं में तीन निम्नलिखित कार्यात्मक क्षेत्र (Functional Region) पाए जाते हैं :
1. कोशिका या प्लाज्मा झिल्ली(Cell or Plasma Membrane) और कोशिका भित्ति (Cell Wall)
2. केन्द्रक/न्यूक्लियस (Nucleus)
3. केन्द्रक द्रव्य/साइटोप्लाज्म (Cytoplasm)
कोशिका की बाहरी सतह प्लाज्मा झिल्ली होती है, जिसके अन्दर केन्द्रक द्रव्य/साइटोप्लाज्म पाया जाता है | माइटोकांड्रिया (Mitochondria), क्लोरोप्लास्ट (Chloroplasts) आदि विभिन्न कोशिकांग साइटोप्लाज्म में ही तैरते हुए पाए जाते हैं.

LIVE TV