आसाराम ने कहा- भारत का कानून अंधा

आसाराम जयपुर। यौन उत्पीड़न के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने कहा कि देश का कानून अब अंधा हो गया है। एक लड़की के चक्कर में लाखों लोग परेशान हो रहे हैं।

आसाराम को लोगों की ‘फ़िक्र’

उन्होंने शुक्रवार को एक सुनवाई के बाद अदालत से बाहर आते हुए कहा कि “कानून अंधा है। यहां किसी को भी जेल भेजा जा सकता है। एक लड़की ने कुछ कह दिया इसलिए इतने लोगों को परेशान किया जा रहा है”।

उन्होंने कहा कि जेल के अंदर उनकी बीमारियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके लिए उनकी ‘विशिष्टि चिकित्सा’ की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘मैं आपसे बात करना चाहता हूं लेकिन बीमार हूं।’

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने पहले उनकी चार बीमारियों के बारे में बताया था। अब ये छह हो गई है। पता नहीं जेल में और कितनी बीमारियां लगेंगी।

गौरतलब है कि, आसाराम के छिंदवाड़ा स्थित गुरुकुल की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि उन्होंने जोधपुर के नजदीक अपने आश्रम में उसका यौन उत्पीड़न किया। जोधपुर पुलिस ने लड़की की शिकायत के बाद 31 अगस्त 2013 को आसाराम को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में बंद हैं।

LIVE TV