हेड कांस्टेबल की पत्नी ने लगाया फांसी

गाजियाबाद|बजरिया में हेड कांस्टेबल मनोज दीक्षित की पत्नी सीमा (45) ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड की वजह डिप्रेशन माना जा रहा है। महिला का पति से विवाद चल रहा था। वह पति से अलग मायके में रहती थी।बजरिया कीर्तन वाली गली में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी नरोत्तम दास शर्मा रहते हैं। उन्होंने बेटी सीमा की शादी 20 साल पहले राजनगर निवासी मनोज दीक्षित से की थी। मनोज यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल है, बुलंदशहर में कार्यरत है।दंपति के बेटा नहीं था, उन्होंने एक लड़के  को गोद लिया था। पति से सीमा का विवाद चल रहा था। वह लंबे समय से मायके में ही रह रही थीं।  तीसरी मंजिल पर बने कमरे में सीमा ने चादर से फंदा बना पंखे पर लटककर जान दे दी।

LIVE TV