हरियाणा में नगर निगम चुनाव : अब तक पानीपत में 13 भाजपाई और 1 निर्दलीय की जीत

हरियाणा में नगर निगम चुनाव के बाद अब मतों की गिनती जारी है। मतगणना का काम सुबह 8 बजे से चल रहा है। अभी तक पूंडरी और जाखल मंडी नगरपालिका के नतीजे आ चुके हैं। मेयर के नतीजे थोड़ी देर तक आने की संभावना है।

पानीपतः अब तक 13 भाजपाई और एक निर्दलीय की जीत
पानीपत में अब तक 13 भाजपा उम्मीदवारों और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। पानीपत में वार्ड एक से अनीत रानी, दो से पवन, तीन से अंजलि शर्मा, पांच से अनिल बजाज, छह से रवींद्र, सात से अशोक कटारिया, आठ से चंचल रेवड़ी सहगल, नौ से मीनाक्षी नारंग और दस से रवींद्र भाटिया, वार्ड 11 कोमल सैनी, वार्ड 12 से सतीश सैनी, वार्ड 17 से प्रमोद देवी, वार्ड 21 से संजीव दहिया विजयी हुए हैं। ये सभी उम्मीदवार भाजपा के हैं। इनके अलावा पानीपत वार्ड 22 से निर्दलीय उम्मीदवार भगवान दास डाबर ने जीत हासिल की है।

यमुनानगरः सजायाफ्ता प्रत्याशी की जीत

यमुनानगर में अब तक घोषित पांच परिणामों में चार पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को जीत हासिल हुई है। वार्ड एक से कांग्रेस के संजय कुमार, वार्ड दो से भाजपा के प्रवीण, वार्ड तीन से कांग्रेस की हरमीन कौर, वार्ड चार से कांग्रेस के देवेंद्र और वार्ड पांच से कांग्रेस समर्थित विनय कंबोज विजयी रहे हैं। विनय कंबोज को 16 दिसंबर को मारपीट के केस में एक साल की सजा हुई है। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

 मनमोहन सिंह ने मोदी के लिए कह दी ये बड़ी बात, जिसे सुनकर हिल गए सभी पूर्व पीएम

करनालः 5 परिणाम घोषित, तीन निर्दलीय जीते
नगर निगम करनाल के चुनाव से अब तक 5 वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड एक से नवीन (भाजपा), वार्ड दो से बलविंदर बराड़ (आजाद), वार्ड तीन से परमजीत लाठर (आजाद) और वार्ड चार से नीलम (आजाद) और वार्ड पांच से जयभगवान (भाजपा) ने जीत हासिल की है।

रोहतक 4 वार्ड के परिणाम आए
रोहत में अभी तक चार वार्ड के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड एक से कृष्ण सहरावत (कांग्रेस समर्थित), वार्ड दो से सुमन (लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी), वार्ड तीन से तिलक राज चौहान (भाजपा), चार से धर्मेंद्र गुलिया (निर्दलीय) जीत चुके हैं।

LIVE TV