ईद के मौके पर स्ट्राइप्स की मदद से दिखें स्टाइलिश और कूल…

ईद के मौके पर स्ट्राइप्स आपको कूल और फैशनेबल दिखाता है। बस जरूरत है कि आप इसे सही तरह कैरी करें। आप भी लीजिए स्टाइलिंग टिप्स।
ईद के मौके पर स्ट्राइप्स की मदद से दिखें स्टाइलिश और कूल

गर्मी का मौसम आते ही महिला कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं जो दिखने में स्टाइलिश तो हो ही, साथ ही बेहद आरामदायक भी हो। ऐसे में स्ट्राइप्स आपकी इन जरूरतों को पूरा कर सकता है। यह एक बेहद कूल और स्टाइलिश लुक क्रिएट करता है। स्ट्राइप्स एक ऐसा फैशन है, जो कभी भी ट्रेंड से आउट नहीं होता। इतना ही नहीं, आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड दीवाज भी इस स्ट्राइप्स लुक को कैरी करती है। ईद के मुबारक मौके पर आप भी स्ट्राइप्स को अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। बॉलीवुड दीवाज के स्ट्राइप्स आउटफिट्स वाले इन लुक्स पर गौर करें-

शर्ट ड्रेस

राज़ी गर्ल आलिया भट्ट

राज़ी गर्ल आलिया भट्ट हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेंड की स्क्रीनिंग पर नजर आई। इस दौरान आलिया ने रेड एंड पिंक कलर की  Silvia Tcherassi की स्ट्राइप्ड एंकल-लेंथ शर्ट ड्रेस पहनी थी। इस रेड एंड पिंक स्ट्राइप्ड शर्ट ड्रेस में आलिया ने न सिर्फ ओवरसाइज्ड रेड बकल बेल्ट पहनी थी, बल्कि स्लीव्स का पफ्ड लुक भी इसे क्लासी बना रहा था। आलिया ने इस स्ट्राइप्ड ड्रेस को और भी अधिक कलरफुल बनाने के लिए येलो एंड व्हाइट हील्स पहनीं, जिसने पूरे लुक में और भी अधिक कलर एड किए। आलिया की यह स्ट्राइप्ड ड्रेस केजुअल लुक से लेकर ऑफिस वियर के लिए अच्छा ऑप्शन है।

स्ट्राइप्ड गाउन

ऐश्वर्या राय बच्चन

अगर आप दोस्तों के साथ ब्रंच पर जा रही हैं या आपने कहीं हॉलिडे का प्लॉन बनाया है तो ऐश्वर्या राय बच्चन का कान फिल्म फेस्टिवल का यह स्ट्राइप्ड लुक आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। इस लुक में ऐश्वर्या ने  Leal Daccarett का  रेड एंड व्हाइट ऑफ शॉल्डर स्ट्राइप्ड गाउन पहना। इस लुक में ऐश की रेड लिपस्टिक पूरी ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी।

स्ट्राइप्स पैंटसूट

दीपिका पादुकोण

अगर आप ऑफिस में स्ट्राइप्स पहनने का मन बना रही हैं तो दीपिका पादुकोण की तरह स्ट्राइप्स पैंटसूट पहन सकती है। कुछ समय पहले तक जहां केवल पुरूष ही पैंटसूट पहना करते थे, वहीं अब इसका ट्रेंड महिलाओं में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों दीपिका ने कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान कैजुअल ब्लू एंड व्हाइट स्ट्राइप्स पैंटसूट पहना था। इसके साथ उन्होंने ऑरेंज सैंडल्स पहने हुए थे। जो उनके पूरे लुक को और भी अधिक ट्रेडी और स्टाइलिश बना रहे हैं। दीपिका का यह पैंट सूट loewe फैशन ब्रांड का है। आप इस तरह का स्ट्राइप्स पैंटसूट ऑफिस मीटिंग से लेकर ब्रंच टाइम में आसानी से पहन सकती हैं। यह आपको बेहद प्रोफेशनल, स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देगा। वैसे अगर आप ऑफिस में इस लुक को कैरी कर रही हैं तो अपने मेकअप को बेहद लाइट ही रखें तो अच्छा।

शर्ट विद जींस

https://www.instagram.com/p/BxhlVpvH8gA/?utm_source=ig_embed

गर्मी के मौसम में शर्ट और जींस से ज्यादा आरामदायक लुक और कोई नहीं होता। अगर आप भी ऐसा ही लुक स्ट्राइप्स में क्रिएट करना चाहती हैं तो आप कंगना रनौत से inspiration ले सकती हैं। कंगना ने व्हाइट एंड ब्लू स्ट्राइप्स की शर्ट को डेनिम ब्लू जींस के साथ टीमअप किया है। जहां शर्ट में स्ट्राइप्स अच्छे लग रहे हैं, वहीं जींस की पॉकेट का लुक भी बेहद अलग है।

कंगना की यह ड्रेस Gucci ब्रांड की है। इसके साथ उन्होंने व्हाइट हाई हील्स पहने हैं। यह केजुअल्स के लिए एक बेहतरीन लुक है। आप चाहें तो कंफर्ट को ध्यान में रखते हुए हाई हील्स के स्थान पर स्नीकर्स या फलैट्स आदि पहन सकती है। आप इस लुक में दोस्तों के साथ छुट्टी एन्जॉय कर सकती हैं, ऑफिस जा सकती हैं या फिर इसे एक रिलैक्सिंग डे पर भी पहना जा सकता है।

LIVE TV