आधुनिक भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा का निधन

सैयद रजानई दिल्ली| लब्धप्रतिष्ठित भारतीय कलाकार सैयद रजा का शनिवार को निधन हो गया। वह 94 वर्ष के थे। रजा अपने चित्रों में बड़े पेमाने पर रंगों और भारतीय ब्रह्मांड विज्ञान के प्रतिरूपों के साथ उसके दर्शन का भरपूर इस्तेमाल करते थे।

रजा आधुनिक भारतीय कला के एक महान चित्रकार थे। वह प्रगतिशील कलाकार समूह (प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट ग्रुप)के संस्थापक थे जिसका उद्देश्य कला के क्षेत्र बंगाल स्कूल से अलग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक भारतीय अग्रगामी समूह बनना था।

रजा को साल 1981 में पद्मश्री, साल 2007 में पद्म भूषण और साल 2013 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें पिछले साल फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘दी लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया था।

वह जून, 2010 में भारत के सबसे महंगे आधुनिक कलाकार तब बने थे जब क्रिस्टी में उनकी पेंटिंग ‘सौराष्ट्र’ 16.42 करोड़ रुपये में बिकी थी।रजा विगत दो महीने से एक निजी अस्पताल के सघन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे।

LIVE TV