सुशांत केस की जांच करने पहुंचे बिहार से मुंबई पहुंचे अधिकारी के साथ जबरन किया गया यह काम

सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने करने गये बिहार पुलिस के अधिकारियों के लिए जांच करना और मामले में किसी निष्कर्ष तक पहुंचना काफी कठिन होता जा रहा है। लगातार यह कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस जांच में किसी भी तरह का सहयोग नहीं कर रही है। इसी बीच एक खबर औऱ सामने आई जिसने सभी को चौंका दिया। दरअसल मुंबई पहुंचे पटना के सिटी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई के आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गयी। बावजूद इसके उन्होंने निजी तौर पर रहने की व्यवस्था की। जब बीएमसी अधिकारियों ने विनय तिवारी से उनकी रहने की जगह पूछी तो उन्हें क्वरंटाइन कर दिया। एसपी विनय तिवारी के अनुसार जानबूझकर ऐसा किया जा रहा है।

इस बाबत बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी बिहार पुलिस का नेतृत्व करने के लिए आज पटना से मुंबई पहुंचे लेकिन बीएमसी अधिकारियों ने उन्हें जबरन क्वारंटाइन कर दिया। बार-बार अनुरोध के बावजूद उन्हें आईपीएस मेस में आवास नहीं दिया गया। जिसके बाद वह गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

LIVE TV