सुशांत​ सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर की शेयर…

सुशांत​ सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार  पोस्ट शेयर कर रही हैं। इसी बीच श्वेता सिंह ने अपने भाई सुशांत सिंह की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में भाई बहन के बीच के अद्भुद प्यार को साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करने के साथ ही श्वेता ने बताया कि किस तरह उन्होंने अपने की सफलता का जश्न मनाया था। श्वेता का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

सुशांत​ सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुशांत अपनी बहनों के साथ दिख रहे हैं। वहीं उनकी फोटो में देखा जा सकता है कि सुशांत दोनों बहनों के बीच  लेटे हुए हैं और उनकी बहनें उनके ऊपर नोट उड़ा रही हैं। तस्वीर में सुशांत इस इस पर को काफी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/CEsGgOoljn2/?utm_source=ig_embed

इस फोटो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह ने कैप्शन में लिखा,  ‘यह साल 2016 के अक्टूबर की बात है। भाई ने मुझसे यूएस से आने के कहा ताकि हम साथ में थिएटर जाकर उसकी फिल्म ‘एमएस धोनी’ एक साथ देख सकें। मैं इस बात को लेकर काफी उत्साहित थी और गर्व महसूस कर रही थी। मैं पहली फ्लाइट पकड़कर भारत आ गई और भाई की सफलता को सेलिब्रेट किया। मैं तुम्हें बहुत मिस करती हूं भाई। भगवान मुझे इस दुख को सहने की शक्ति दे।’

https://www.instagram.com/p/CEkaOHXhLzI/?utm_source=ig_embed

बता दें कि इससे पहले श्वेता सिंह ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के कई वीडियो शेयर किए हैं। वहीं उन्होंने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह एक साथ अपने अपने दोनों हाथों से लिखते नजर आए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता सिंह ने लिखा, ‘दुर्लभ प्रतिभा … ideambidexterity- दर्पण लेखन, दुनिया में 1 प्रतिशत से कम जनसंख्या ऐसा करने में सक्षम है !!’  

बात दें कि सुशांत सिंह के अंदर जो क़ाबिलियत थी, इस क़ाबिलियत वाले लोगों को ambidexterity कहा जाता है, जो ​बहुत की कम लोगों में होती है।

LIVE TV