सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद पराली जलाने पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रिपोर्ट – राम चंद्र सैनी

फतेहपुर- सुप्रीम कोर्ट के रोक बावजूद पराली जला रहे किसानो पर यूपी के फतेहपुर जिले के जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। इस कार्यवाही से पराली जलाने वाले किसानो में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा अब तक 147 किसानो पर कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है।

वहीँ इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 6 राजस्व कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की गई है। वहीँ इस मामले में डीएम संजीव कुमार ने बताया की सर्वोच्च न्यायलय के आदेशानुसार निर्देशित किया गया था की किसी भी दशा में पराली न जलाई जाए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर कमिश्नर और डीएम ने किया निस्तारण

इसी क्रम में जिले में अब तक 147 किसानो पर कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। वहीँ इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 6 राजस्व कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की गई है।

LIVE TV