सीतापुर में हाइवे पर ट्रक और ट्राली में जबरदस्त भिडंत, 20 से ज्यादा लोग घायल

रिपोर्ट-समी अहमद/सीतापुर

यूपी के सीतापुर में फिर एक बार रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें धार्मिक स्थल से घर वापस लौट रहे ट्रैक्टर ट्राली को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।

जिसमें एक महिला व बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक और ट्राली में भिडंत

जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों में ज्यादातर बच्चे व महिलाएं शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी लोग  ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर हरगांव इलाके के फिरोजपुर गांव में मजार पर दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे।

तभी हरगांव- महोली  मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

चार करोड़ की चरस के साथ तीन गिरफ्तार, अवैध असलाह और चरस बरामद

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर पंकज अवस्थी का कहना है करीब 25 से 30 लोग आए थे। जिसमें 20 लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। जिन का इलाज किया जा रहा है।

इसमें ज्यादातर बच्चे शामिल है। दो लोग ज्यादा गंभीर थे। जिन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

LIVE TV