सीतापुर में सपा का प्रदर्शन, तीन पूर्व विधायकों सहित 100 लोग हिरासत में!

रिपोर्ट- समी अहमद

सीतापुर- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सीतापुर में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओ और पुलिसकर्मियों में धक्का-मुक्की हुई। धक्का-मुक्की के बाद पुलिसकर्मी सपा कार्यकर्ता को फेंकते नजर आए। जिले में धारा 144 लागू थी लेकिन पुलिस के तमाम बड़े बड़े दावे फेल नजर आए और सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

पुलिस ने तीन पूर्व विधायकों सहित 100 कार्यकर्ताओ को हिरासत में लिया। वही आपको बता दें कि लखीमपुर जाते समय सीतापुर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धारा 144 पर चुटकी ली और सीएम योगी पर जमकर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने कहा कि, बीजेपी की तरह धारा 144 भी कमजोर है। मुख्यमंत्री जी के बारे में आपको पता होगा यह देश के पहले और इकलौते मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने अपने ऊपर मुकदमे वापस लिए। ऐसे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को पहली बार देखने को मिले हैं। जिनके ऊपर गंभीर धाराएं लगी थी उन्होंने न केवल उपमुख्यमंत्री की धाराएं वापस ली बल्कि अपनी भी धाराएं वापस ली।

जो भी मुख्यमंत्री कार्यालय में अपनी सुरक्षा को लेकर मिलकर गया या तो उसकी हत्या हो गई है या फिर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर दी है। 300 से ज्यादा विधायक इस सरकार से नाराज हैं। खासकर मुख्यमंत्री से नाराज हैं। हम तो चाहते हैं यही मुख्यमंत्री रहे। दूसरा नहीं आना चाहिए।

CAA विरोधः प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान आरएएफ जवान की उंगली कटी!

लखनऊ और सीतापुर की कानून व्यवस्था क्या है यह आप से बेहतर कौन जानेगा। उन्नाव की एक और घटना हुई की बेटी को न्याय मांगने के लिए आत्मदाह करना पड़ा कप्तान के ऑफिस के सामने। क्या इसी तरह न्याय मिलेगा इनकी सरकार में। धारा 144 हमारे कार्यकर्ताओं ने कई जगह तोड़ दी है।

LIVE TV