सिंहस्थ पर बरसी आफत, सात की मौत और 80 से ज्यादा घायल

उज्जैन| ताज़ा जानकारी के अनुसार शहर में चले रहे सिंहस्थ कुंभ में तूफान और बारिश के आने से मरने वालों की संख्या सात हो गयी है| वहीँ  इस तूफान की चपेट में आने की वजह से लगभग 80 लोगों के जख्मी होने की खबर है|  राहत और बचाव का काम अभी भी चल रहा है|

सिंहस्थ कुंभ में तूफान

शुरुआती जानकारी के अनुसार तूफान इतना तेज़ था कि मेले में लगे कई पंडाल गिर गएथे| अचानक पंडाल गिरने से कई लोग इसकी चपेट में आ गए थे| इस घटना में छह लोगों की मौत की खबर मिली थी| जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल थे| घायलों का पास के ही एक अस्पताल में इलाज़ चल रहा है|

सिंहस्थ कुंभ में तूफान

घटना स्टाल पर मौजूद लोगों की मानें तो इस तूफान के बाद भारी बारिश का पानी तेजी से कई पंडालों में घुस गया| इस कारण अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे| सड़क पर पानी भरने से श्रद्धालुओं को बाहर निकलने में भी परेशानी हो रही है| फिलहाल राहत और बचाव का काम चल रहा है|

LIVE TV