सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या : चीखने पर आरोपी ने मुंह में ठूंसा था दुपट्टा, बचने के लिए भी किशोरी ने किया था संघर्ष

आगरा में सिकंदरा क्षेत्र के गांव में 14 साल की किशोरी की हत्या सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इसी के साथ उसके नाबालिग साथी को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल भी कर ली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक एक साल पहले किशोरी के पिता के ही सब्जी के ठेले पर काम करता था। लॉकडाउन से पहले वह काम छोड़कर चला गया था। दोनों ने किशोरी को पकड़ने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं हत्या के बाद दोनों फरार हो गए। दरअसल सिकंदरा क्षेत्र के गांव की किशोरी दोपहर दो बजे शौच के लिए गई हुई थी। शाम चार बजे किशोरी की शव घर से 200 दूर जंगल में तालाब के पास पड़ा मिला। उसके गले पर दुपट्टा कसा था इसी के साथ चेहरे पर चोट के निशान थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने हत्या का आशंका जाहिर की।

पोस्टमार्टम के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड तैयार कराई गयी थी। पुलिस को पहला शक गांव के ही नशेबाज युवक पर था। जिसके बाद चिन्हित कर पड़ताल की जा रही थी। मामले में रविवार को पुलिस को सफलता मिली। पूछताछ में पता चला कि किशोरी ने बचने के लिए संघर्ष किया था। उसने राहुल को थप्पड़ मार दिया था जिस पर वह भड़क गया। उसने किशोरी का मुंह और नाक दबा दिए। इसी के साथ उसके नाबालिक साथी ने उसके हाथ-पैर पकड़ लिए। राहुल ने मुंह में दुपट्टा ठूंसा और तालाब के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शव को तालाब में फेंक मौके से फरार हो गया।

LIVE TV