अब साधारण टिकट में भी भरना होगा नाम-पता

साधारण टिकटमेरठ : भारतीय रेल के साधारण टिकट के पीछे नाम, पता और फोन नंबर भरने के लिए कॉलम निर्धारित कर दिया गया है। भारतीय रेल ने किसी भी ट्रेन हादसे के वक्त यात्रियों की पहचान को लेकर ये नियम बनाये हैं| इससे पहले सिर्फ आरक्षित टिकट के यात्रियों की पहचान ही टिकट पर लिखी होती थी|

रेलवे ने जनरल टिकट पर यात्रियों की पहचान को सुरक्षा के मद्देनज़र इसे जरूरी बताया है। इसे यात्रियों को खुद भरना होगा| इससे यात्री की पहचान तो सुनिश्चित होगी ही साथ ही एक ही टिकट को कोई दूसरा उपयोग भी नहीं सकेगा|

साधारण टिकटों की बैक साइड में यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर ‘182’ भी दिया है| किसी भी समस्या की स्थिति में यात्री इस नंबर पर फोन मिला सकते हैं|

साधारण टिकट के बारे में ख़ास बातें

  • 200 किमी. या इससे अधिक दूरी के लिए तीन दिन पहले टिकट खरीदा जा सकता है|
  • 200 किमी. से कम दूरी के लिए यात्रा के दिन मिलता है टिकट।
  • 10 रुपए से कम का नहीं मिलता है साधारण टिकट|
LIVE TV