सांसद अनिल साहनी JDU से निष्कासित किए गए

anil-sahni_571db33c4ab48एजेंसी/ नई दिल्ली : एलटीसी घोटाले में लिप्त राज्यसभा सांसद अनिल साहनी को जनता दल यूनाईटेड ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस मामले में अनिल साहनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था लेकिन वे कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में विशेषतौर पर मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दखल दिया था जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। अनिल साहनी को निष्कासित करने की पुष्टि पार्टी के प्रवक्ता केसी त्यागी ने कही।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही साहनी से इस्तीफे की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि साहनी पर ईटिकट और बोर्डिंग पास के माध्यम से राज्य सभा को 23.71 लाख रूपए का चूना लगाया दिया गया।

LIVE TV