सहारनपुर : बेकाबू बस खाई में गिरी, दर्जनों लोग घायल

सहारनपुरसहारनपुर। यूपी में सहारनपुर के तीतरों जलालाबाद गंगोह मार्ग पर बस खाई में पलट गई है। हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों की संख्या दर्जनों में बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार शाम छह बजे यह हादसा हुआ। गगोह तीतरो मार्ग पर तेजी से आ रही बस अचानक बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे की असल वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। ड्राइवर समेत कई लोग घायल हो गए हैं। एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गई है।

LIVE TV