डेजी के लिए सलमान ने किया लूलिया को Refuse

सलमान खानमुंबईबॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की शादी की ख़बरों से तो आप सभी लोग वाकिफ होंगे। हालांकि सलमान ने कहा था कि जब भी वह शादी करेंगे, सबसे पहले मीडिया के सामने इसका खुलासा करेंगे। लेकिन इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया को उनकी को-स्टार डेजी शाह से ऐतराज़ है।

सलमान खान ने लूलिया को किया मना

ख़बरों के मुताबिक लूलिया ने सलमान को डेजी से दूर रहने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, लूलिया ने सलमान की फैमिली से भी इस बारे में ज़िक्र किया है और उनसे मदद भी मांगी है।

लेकिन सलमान खान तो ठहरे दबंग। उन्होंने डेजी शाह से न मिलने पर लूलिया को इंकार कर दिया है।

लूलिया बसाएंगी घर

खबरों की मानें तो सलमान की गर्लफ्रेंड उनके  बॉडीगार्डस के साथ मुंबई के कार्टर रोड के चक्कर लगा रही हैं। सलमान के घर के सामने वह अपना घर लेना चाहती हैं।

हाल ही में, ये दोनों सुलतान की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट गए हुए थे। यहां पर ‘सुल्तान’ के शेड्यूल को पूरा करके मुंबई लौट आए हैं।  ये दोनों ही एयरपोर्ट पर साथ नजर आए।

सलमान के परिवार संग उनकी गर्लफ्रेंड का  का बार बार नजर आना इस बात की पुष्टि करता है कि सलमान की शादी की शहनाई जल्द ही सुनाई देने वाली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

LIVE TV