समस्याओं का निस्तारण न होने पर पुलिसकर्मीयों पर होगी कार्यवाही, सात दिनों की मिली मोहलत

Report- UMAKANT MISHRA

मऊ – मऊ जिले में विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर तीन थानाध्यक्षों पर गाज गिर सकती है। जनपद के घोसी, कोपागंज व हलधरपुर एसओं को सात दिन की मोहलत दिया गया है। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक को जांच करने का आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिया है। इस जांच के दायरे में सीओं घोसी पर भी गांज गिरने की संभावनी बनी हुई है।

दरअसल बीते त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने में जनपद की पुलिस काफी व्यस्थ थी। जिस कारण कई विवेचनाओं का बोझ सभी थानों पर बढ गया था। इसकों निपटाने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने सभी थानों पर रविवार के दिन विवेचनाओं का निस्तारण करने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन करते हुए जिले के सभी थानों ने बेहतर प्रदर्शन दिया।

लेकिन घोसी, कोपागंज और हलधरपुर थाने का प्रदर्शन बेहतर नही रहा। जिसके बाद एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक एस के श्रीवास्तव को जांच करने का आदेश दिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्य़वाही की गाज गिरेगी। इसी के साथ इस जांच के दायरें में सीओ घोसी भी आ रहे है। जिनके उपर भी कार्य़वाही की जा सकती है।

इस पुरे मामलें पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य़ ने बताया कि त्योहारों पर पुलिस की ड्यूटी ज्यादा लगी थी। इसलिए रविवार को विवेचना विस्तारण दिवस के रुप में रखा गया था। क्योकि रविवार के दिन पुलिस की ड्यूटी कम रहती है। इसके साथ ही जनता भी इस दिन खाली रहती है। इस दिन अच्छा रिजल्ट भी देखने को मिला। एक दिन के अन्दर पूरे जनपद से 93 विवेचनाएं निस्तारित किये गये।

होम गार्ड घोटालाः पुलिस को मिली एक और सफलता, प्लाटून कमांडर राजीव कुमार गिरफ्तार

जिसमें नगर कोतवाली ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 मामलों का निस्तारण किया। लेकिन तीन थानों ने अपना प्रदर्शन अच्छा नही दिखाया। जिनके उपर प्रारम्भिक जांच कराया जा रहा है। सीओ घोसी ने भी बेहतर कार्य नही किया। उनके खिलाफ भी जांच किया जा रहा है।

LIVE TV