रोड शो कर रहे आप नेता संजय सिंह को महिला ने जड़ा तमाचा, लगाए गंभीर आरोप

संजय सिंहनई दिल्‍ली। एमसीडी चुनाव से पहले रोड शो कर रहे आप नेता संजय सिंह को महिला ने जड़ा तमाचा। ताजा मामला टिकट बंटवारे को लेकर है, जहां एक महिला कार्यकर्ता ने आप नेता संजय ‌सिंह पर गंभीर आरोप लगाए । तिलक नगर की रहने वाली सिमरन बेदी नाम की एक महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह पर टिकट के बदले पैसा मांगने का आरोप लगाया है।

महिला कार्यकर्ता ने पार्टी नेता और जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह कालरा, संजय सिंह और विधायक जरनैल सिंह पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने अपने पति के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल को पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो क्लिप भी सुनाया, लेकिन बिना जांच के ही केजरीवाल ने ऑडियो क्लिपिंग को फर्जी करार दे दिया, जिससे आहत होकर उसे ये कदम उठाना पड़ा।

महिला द्वारा इस थप्‍पड़ काण्‍ड की घटना को अंजाम देने के बाद संजय सिंह को अपना रोड शो रद्द करना पड़ा। सिमरन ने बताया कि वो कई वर्षो से पार्टी के साथ जुड़ी हुई हैं।

महिला का कहना है कि उसने दिल्ली, पंजाब, गोवा के अलावा काफी जगह अपने पति के साथ पार्टी के लिए संघर्ष किया लेकिन उसने जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो पैसे मांगे गए और संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मिलने से भी इन्‍कार कर दिया।

LIVE TV