सीजफायर तोड़ चार भारतीय चौकियों पर साधा निशाना, मिला मुंहतोड़ जवाब

संघर्षविराम का उल्लंघनजम्मू। संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारतीय चौकियों पर हमला किया। रविवार सुबह करीब पांच बजे चार भारतीय चौकियों को निशाना बनाया गया। हमले में पाक सैनिको ने मोर्टार का इस्तेमाल किया। भारतीय सेना ने भी उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू कश्मीर में एलओसी के पास नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह 5 बजे पाकिस्तान की तरफ से 4 भारतीय चौकियों पर मोर्टार दागे गए। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

इस फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की तरफ से कलोर और जंगल पोस्ट से फायरिंग की गई। फायरिंग के अलावा मोर्टार शेल्स का भी इस्तेमाल किया गया।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है।

पाकिस्तान की तरफ से एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन का सिलसिला लगातार जारी है। पीओके में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले भी बढ़ गए हैं। 14 अक्टूबर को श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकियों ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के काफिले पर हमला किया था।

इस हमले में एक जवान शहीद हो गया था और आठ अन्य जख्मी हुए थे। प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-उमर मुजाहिदीन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और निकट भविष्य में भी इसी तरह की गतिविधियों को अंजाम देने की धमकी दी।

LIVE TV