संकट की घड़ी में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा भारतः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका में रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाकों की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है।

मोदी ने कहा कि भारत इस द्वीप राष्ट्र की जनता के साथ है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,‘‘श्रीलंका में हुए भयावह विस्फोटों की निंदा करता हूं। हमारे क्षेत्र में इस प्रकार की बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भारत एकजुटता से श्रीलंका के लोगों के साथ है।

मोदी ने कहा, ‘‘मारे गए लोगों के परिजन के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं तथा घायलों के लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं।’’

पीएम मोदी ने दिया जवाब, बोले- पाकिस्तान हमारा पायलट नहीं लैटाता तो वो कत्ल रात होती

गौरतलब है कि श्रीलंका में तीन गिरजाघरों और तीन होटलों में सुबह एक के बाद एक कर हुए छह विस्फोटों में 140 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

LIVE TV