विधान सभा चुनाव में महिलाओं के लिए बनेंगे अलग बूथ

विधानसभा चुनावकानपुर। विधानसभा चुनाव में पहली बार 15.10 लाख से अधिक महिला मतदाताओं के लिए अलग पोलिंग बूथ बनाए जाने की तैयारी चुनाव आयोग कर रहा है । 70 फीसदी से अधिक आधी आबादी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें इसके लिए प्रशासन ने यह पहल की है।

दरअसल, अधिकांश पर्दानशी इस संकोच में वोट डालने नहीं जाती है कि वहां पुरुषों के सामने बुरखा उतारना पड़ेगा, लेकिन अब ऐसी दिक्कत नहीं आएगी। बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी तक सभी महिलाएं ही होंगी। उन विधानसभाओं में जहां महिलाओं की संख्या अधिक है, वहां अधिक से अधिक महिला बूथ खोजे जाने लगे हैं।

इन विशेष बूथों पर महिलाओं की जरूरत को ध्यान में रखकर सभी इंतजाम किए जाएंगे। मसलन बच्चों को दूध पिलाने के लिए कनात के जरिए परदे की व्यवस्था होगी। यह आर्दश बूथ कहलाएं जाएंगे। पहली बार ऐसा प्रयोग जिला निर्वाचन विभाग की ओर से किया जा रहा है।

इस मामले में जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का कहना है कि इस बात की कोशिश हो रही है कि महिलाओं के पर्दे का विशेष ख्याल रखा जाए।जो मतदान केंद्र बड़े हैं और वहां महिलाओं की संख्या अधिक है तो वहां स्पेशल बूथ महिलाओं के लिए अलग से बनाने की तैयारी की जा रही है।

LIVE TV