वाल्मीकि जयंती पर भगवान वाल्मीकि की मूर्ति का किया दूधाभिषेक

रिपोर्ट- लोकेश टंडन

मेरठ। देशभर में आज जहाँ वाल्मीकि प्रगट दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा वहीं मेरठ में भी वाल्मीकि जयंती पर जगह -जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाल्मीकि समाज और विभन्न राजनैतिक संगठनो नें अलग अलग जगहों पर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर अपनी श्रृद्धाजली अर्पित की।

घंटाघर स्थित वाल्मीकि चौक पर लगी महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति को आदि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने दूध से अभिषेक किया। इसके बाद फूल माला पहना कर महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारी गई।

और साथ ही समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जाति/जनजाति के महानगर अध्यक्ष व आदि धर्म समाज के मंडल अध्यक्ष विपिन मनोठिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिन भगवान राम के नाम पर भाजपा अपने वोटर को लुभाती है उसी रामायण के रचियता को भाजपाई भूल गये हैं।

लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद, पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से काट डाले आम के बाग

वहीं इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस तरह भगवान वाल्मीकि के हाथों में कलम है और उन्होंने रामायण की रचना की। उसी तरह वाल्मीकि समाज के नौजवानों को भी शिक्षा के रास्ते पर चलकर समाज में अपनी एक अलग पहचान कायम करनी चाहिए।

मंदी के दौर में भारत को मिला एक और बड़ा झटका , कम हुआ विकास दर का अनुमान…

LIVE TV