शेरनी हैं सोनिया, खदेड़ोगे तो बहुत दिक्कत होगी

नई दिल्ली| अगस्ता डील में कांग्रेस ने शुक्रवार को संसद के बाहर लोकतंत्र की हत्या के नारे लगाये। वहीँ, संसद के दोनों सदनों में केन्द्र सरकार के खिलाफ तीखा विरूद्ध जताया। लोकसभा में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला तो राज्यसभा में आनंद शर्मा ने सरकार से सीधी टक्कर ली।

लोकतंत्र की हत्या  का उठाया मुद्दा

लोकतंत्र की हत्या

लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि जब भी सोनिया गांधी को नाम आता है तो इन लोगों को खुजली होने लगती है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी शेरनी है, शेरनी को खदेड़ोगे तो बहुत दिक्कत होगी। इटली की कोर्ट के फैसले पर जिसमें एपी का जिक्र किया गया है उन्होंने कहा कि एपी का मतलब आनंदीबेन पटेल भी होता है। ऐसे में ऐसे तथ्य जो इंटरनेट से लिये गये हैं उस आधार पर आरोप लगाना शर्मनाक है।

राज्यसभा में कांग्रेस सदस्यों ने सरकार के खिलाफ लोकतंत्र की हत्या  के नारे लगाए,  जिसके कारण सदन की कार्यवाही भोजनावकाश से पहले दो बार बाधित हुई। कांग्रेस के सदस्य जंतर-मंतर पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च में शामिल होने के बाद दोपहर 12 बजे से कुछ समय पहले ही सदन में पहुंचे, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा सदस्य विजय गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम यातायात योजना का जिक्र किया, लेकिन कांग्रेस सदस्यों ने लोकतंत्र की हत्या  का मुद्दा उठाया। उन्होंने नारेबाजी की। शोर-शराबे को देखते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

कांग्रेस सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा, “हर किसी को गिरफ्तार किया गया..हम लोकतंत्र पर हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। यह सरकार संविधान को अपशब्द कह रही है और इसका अपमान कर रही है।” उन्होंने कहा हम लोकतंत्र की हत्या  नही होने देंगे।

शर्मा ने यह भी कहा कि एक मंत्री ने राज्यसभा को ‘अगस्टा हाउस’ कहा है। बकौल शर्मा, “सरकार के एक मंत्री ने इस ‘ऑगस्ट (गरिमामय) हाउस’ को ‘अगस्टा हाउस’ कहा है।”

इस पर सभापति हामिद ने कहा, “इस सदन की अपनी गरिमा है, हमें किसी से प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

LIVE TV