लगातार बारिश का कहर! बिहार में 13 ट्रेन रद्द , उत्तर प्रदेश में 70 से ज्यादा लोगो की मौत… 

देशभर में मौसम का कहर बरस रहा हैं. बतादें की 24 घंटे से लगातार बारिश ने हर तरफ तबाही मचा दी हैं।  वहीं देखा जाये तो बिहार में 13 ट्रेन रद्द कर दी हैं। जहां लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं यूपी से भी बड़ी खबर सामने आई हैं। यूपी में करीब 70 से ज्यादा लोगो की मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

खबरों के मुताबिक सितंबर का आखिरी हफ्ता है और मानसून अपने आखिरी पड़ाव में है। 60 साल में पहली बार इस साल मानसून के 15 दिन की देरी से लौटने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून 15 अक्तूबर तक जारी रह सकता है। 1960 के बाद यह पहली बार है, जब मानसून इतनी देरी से अलविदा कहेगा। देश में सामान्य बारिश का औसत लगभग 869 मिमी होता है। लेकिन, अब तक 931.6 मिमी बारिश हो चुकी है।
यानी देशभर में अब तक सामान्य से सात फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के 16 राज्यों में सामान्य जबकि आठ राज्यों में औसत से कम बारिश हुई है।
दरअसल बिहार बारिश से बेहाल है। भारी बारिश के बाद सड़क से लेकर घरों तक पानी भर गया है। कई जगहों पर रेल ट्रैक पर भी पानी जमा है। राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में भारी बारिश को लेकर प्रदेश के 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नीतीश सरकार ने पटना और भागलपुर समेत अधिकांश जिलों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

LIVE TV