रायबरेली में बीजेपी के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी को लगा करारा झटका…

रिपोर्ट अखिल श्रीवास्तव

रायबरेली- कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली में वैसे भी लोकसभा चुनावों में भाजपा हमेशा से बुरी तरह मुंह की खाती रही है।

मगर फिर भी 2017 के विधानसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर तीन विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया।

तो ऐसा लगा कि शायद 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को कुछ चुनौती दे पाए।

मगर भाजपा की जिला कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष ने इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। जिससे बीजेपी जिला अध्यक्ष के पसीने छूट गए।

रायबरेली में बीजेपी के नगर अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दरअसल रामदेव पाल के जिलाध्यक्ष बनते ही अंदरूनी तौर पर सुगबुगाहट शुरू हो गयी थी।

कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, शनिवार को शहर के होटल में भाजपा के जिला कार्यकारिणी के विस्तार की प्रेस वार्ता चल रही थी।

इसी दौरान भाजपा के नगर अध्यक्ष रवि दीक्षित ने अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफे के पत्र सौंप दिया।

रवि के इस्तीफा देते ही वहाँ तरह तरह के चर्चे होने लगे कि पार्टी में अब खुलकर विरोध के स्वर सामने आ रहे है ।

हालांकि बीजेपी नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के दौरान जमकर हंगामा होता रहा।

जिला अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार न करते हुए रवि दीक्षित को मनाने का प्रयास भी किया मगर रवि दीक्षित की मानें तो उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है।

उनको पार्टी से कोई शिकायत नहीं है वहीं बातों ही बातों में रवि ने यह भी कहा कि पार्टी में कुछ अंदरूनी बाते हैं।

जिनको खुलकर व्यक्त नहीं किया जा सकता है, फिलहाल रवि दीक्षित के इस्तीफे के बाद इस बात के स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं कि पार्टी में सब कुछ सामान्य नहीं चल रहा है।

वैज्ञानिकों ने खोजी नई टेक्नॉलजी, बिना चीर-फाड़ होगा पोस्टमॉर्टम

नगर अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद जहां एक बात स्पष्ट हो गयी है कि भाजपा में पार्टी जिलाध्यक्ष रामदेव पाल सबको साथ लेकर चलने में असफल साबित हो रहे हैं।

हालांकि जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में रवि दीक्षित को पूर्ण सम्मान दिया जाएगा। उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जा रहा है।

फिलहाल लोकसभा चुनावों के पहले भाजपा में शुरू हुए घमासान से कहीं न कहीं पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

अब देखना यह है कि क्या पार्टी रवि दीक्षित को उचित स्थान देने के लिए कार्य करती है या फिर विरोध के स्वर और बढ़ते हैं ये आने वाला वक्त ही बताएगा।

 

LIVE TV