फ्रेंच ओपन जीतने के बाद विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर नडाल

राफेल नडालमेड्रिड। अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के एक दिन बाद स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल (7,285 अंक) विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की सोमवार को जारी हुई पुरुष एकल रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे (9,890 अंक) शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

यह भी पढ़े :- दक्षिण अफ्रीका को हरा कप्‍तान कोहली ने बोले ‘बड़े बोल’, फैंस ने लगाई फटकार   

इसके अलावा, स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टान वावरिंका (6,175 अंक) तीसरे स्थान पर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक (5,805 अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर (4,945 अंक) पांचवें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़े :- फ्रेंच ओपन : बेथानी- साफारोवा ने जीता महिला युगल खिताब

शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में कनाडा के मिलोस राओनिक (4,450 अंक) छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक (4,115 अंक) सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम (3,985 अंक) आठवें, जापान के स्टार खिलाड़ी केई निशिकोरी (3,830 अंक) नौवें और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव (3,070 अंक) 10वें स्थान पर हैं।

LIVE TV