आईफा : रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर तो दीपिका बनी बेस्ट एक्ट्रेस

रणवीर-दीपिकानई दिल्ली 17वें आईफा अवार्ड शो में बीती रात रणवीर सिंह को बेस्‍ट एक्‍टर और दीपिका पादुकोण को बेस्‍ट फीमेल एक्‍टर के अवार्ड से नवाजा गया। रणवीर को फिल्‍म बाजीराव मस्‍तानी के लिए जबकि दीपिका को फिल्‍म पीकू के लिए ये अवार्ड दिया गया।

रणवीर-दीपिका का जलवा

वहीं 17वें आईफा में बजरंगी भाईजान बेस्ट फिल्म साबित हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। श्रीदेवी को सम्मानित करने से पहले एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने उन्हें बतौर ट्रिब्यूट स्टेज परफॉर्मेंस दी।

फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को चुना गया। प्रियंका चोपड़ा को इस साल के स्पेशल अवॉर्ड फॉर वुमेन के लिए तो चुना ही गया था ही उन्हें बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल (फीमेल) अवॉर्ड भी दिया गया है। वहीं, अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग रोल (मेल) के अवार्ड से नवाज़ा गया।

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी को बेस्ट डेब्यू कपल अवॉर्ड मिला है। फिल्म NH10 में नेगेटिव रोल के लिए दर्शन कुमार को भी अवॉर्ड मिला है। जूही चतुर्वेदी को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट स्टोरी और वरुण ग्रोवर को बेस्ट लिरिक्स के लिए अवार्ड मिला।

https://twitter.com/Neha614/status/746851536534384640

 

 

 

 

 

 

LIVE TV