ये है दुनिया का पहला आध्यात्मिक गेम

Untitled-1459590984 (1)एजेन्सी/  आज कल की पीढ़ी में स्मार्टफोन के इस्तेमाल को लेकर खासा उत्साह देखा जाता है। या यूं भी कह सकते हैं कि अब लोगों को स्मार्टफोन की लत लग गई है। इन फोन्स का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं गेम्स।

ART OF LIVING के नाम से तो शायद हम सब परिचित है। अब ये संस्था इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में कुछ पल शांति के देने के लिए दुनिया का पहला आध्यात्मिक मोबाइल गेम लेकर आई है।

इस खेल की सबसे खास बात ये है कि ये खेल आपको मनोरंजन के साथ साथ सुकून भी देता है।

इस खेल में शिव, हनुमान और देवी के भजन है साथ ही साथ अन्य खेलों की तरह तेज़ शोर करने वाला, विचलित करने वाला संगीत नहीं बल्कि मन को शांति प्रदान करने वाला मधुर संगीत है।

इस खेल के मुख्य किरदार का नाम विजयतेज़ है।

विजयतेज़ आपको एक आध्यत्मिक यात्रा पर ले जाता है। वक अलग ही दुनिया जो परकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है। जहाँ पूरा विश्व ही इस किरदार का परिवार है।

इस खेल को खेलते खेलते आपको विभिन्न  गुरुओं के ज्ञान से भी परिचय होता है।

इस खेल को खेलते खेलते आपको अलग अलग पड़ाव पर ये सब मिलता है

Quantum Leap अपनी तरह का एकमात्र मोबाइल गेम है जो बच्चों के साथ बड़ों का ना सिर्फ मनोरंजन करता है अपितु उन्हें आध्यात्मिक सुख की अनुभूति भी करवाता है। 

LIVE TV