यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर दरिंदगी, जम कर किया तांडव

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूटपाटलखनऊ। बुलंदशहर हाईवे पर हुई हैवानियत की गूंज अभी शांत भी नहीं हुई कि बेलगाम बदमाशों ने शनिवार रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट मचाया। बेखौफ बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे से सटे पूर्व आईजी के फार्म हाउस पर धावा बोल महिला और उनकी भांजी के साथ बदसलूकी व मारपीट कर लूटपाट की। वहीं दूसरी ओर एक अन्य वारदात में बदमाशों ने एक्सप्रेस-वे पर पंक्चर टायर बदलने के लिए रुकी वोल्वो बस को निशाना बनाया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट के साथ महिलाओं से की अभद्रता

थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली से लखनऊ जा रही एक बस का टायर करीब 2 बजे टप्पल के निकट पंचर हो गया। बस में करीब 50 यात्री थे। चालक व कंडक्टर जब टायर बदलने के लिए नीचे उतरे, उसी समय जिकरपुर की ओर से छह-सात हथियारबंद बदमाश वहां पहुंच गए। बदमाशों ने हर यात्री को लूटना शुरू कर दिया। उनमें से दो यात्रियों ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश नकदी, जेवर, मोबाइल फोन आदि लाखों का बहुमूल्य सामान लेकर चंपत हो गए। बदमाशों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। घायल यात्रियों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दोनों वारदातों में एक ही गिरोह के शामिल होने आशंका भांप जांच में जुट गई है।

LIVE TV