एकता के साथ काम कर ‘नागिन’ हुईं खुश, जानिए क्या कहा

मौनी रॉय मुंबई| टेलीविजन धारावाहिक ‘नागिन 2’ में एक बार फिर एकता कपूर के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री मौनी रॉय उन्हें बेहतरीन कहानीकार मानती हैं।

मौनी ने एक साक्षात्कार में कहा, “एकता किसी भी शो की जान होती हैं। वह जानती हैं कि नए किरदारों को कैसे गढ़ना है। मेरे ख्याल से वह एक बेहतरीन कहानीकार हैं और उनके साथ काम कर मैं खुश हूं।”

यह भी पढ़ें; सबकी बजाने के लिए वापस आ रहे यो यो हनी सिंह

उन्होंने कहा कि एकता दर्शकों की नब्ज जानती हैं। उन्हें पता था कि ‘नागिन’ जरूर सफल होगी। उन्होंने सही कहानी पेश की।

यह भी पढ़ें; ऋचा चड्ढा की ‘राख’ का फर्स्ट लुक दशहरे पर होगा रिलीज़

मौनी रॉय का डबल रोल

अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘नागिन 2’ में दोहरी भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने इसे मुश्किल बताया।

मौनी ने कहा, “मैं मां और बेटी, दोनों के किरदारों में हूं। इसलिए यह मेरे लिए मुश्किल है।”

इस शो का प्रसारण आठ अक्टूबर से होने जा रहा है।

LIVE TV