दादी-नानी के नुस्‍खे : मुलेठी का एक टुकड़ा नहीं पड़ने देगा आपको बीमार

मुलेठी के फायदेमुलेठी एक प्राचीन और उपयोगी औषधी है। यह कई तरह की बीमारियों को दूर करती है। मुलेठी पेट के अल्सर में फायदा करती है। मुलेठी आपको किसी भी पान की दुकान व जनरल स्टोर पर आसानी से मिल जाती है। मुलेठी में अंदर से पीली और हल्की गंद वाली होती है। मुलेठी हर उम्र के इंसान के लिए बेहद उपयोगी चीज है। आइये दादी-नानी के नुस्‍खे में आज जानते हैं मुलेठी के फायदे, यह कैसे कई रोगो में आपको फायदा देती है और इसका इस्तेमाल कैसे करें।

मुलेठी के फायदे जानें और करेंं बीमारी का इलाज

यदि मुहं सूखा लग रहा हो तो मुलेठी को बार-बार चूसने से मुख का सूखापन दूर हो जाता है। मुलेठी में 50 प्रतिशत पानी की मात्रा होती है।

यदि गले में खराश हो रही हो तो मुलेठी को चूसना चाहिए। यह गले को ठीक करने के साथ आवाज को भी मधुर बनाती है।

मुलेठी महिलाओं की सुंदरता को बढ़ाती है। मुलेठी के एक ग्राम चूर्ण को पानी के साथ सेवन करने से सुंदरता लंबे समय तक टिकी रहती है।

जिन महिलाओं को मासिक संबंधी परेशानी होती हो वे एक महीने तक आधा चम्मच मुलेठी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर सुबह और शाम चाटने से इस समस्या में लाभ देगा।

कफ और खांसी में मुलेठी के फायदे

कफ दूर करने के लिए मुलेठी को काली मिर्च के साथ सेवन करने से कफ कम हो जाता है। सूखी खांसी में मुलेठी के सेवन से फायदा मिलता है और यह गले की सूजन को भी ठीक करती है।

पेट के अल्सर को ठीक करने में मुलेठी एक अचूक औषधी है। मुलेठी का चूर्ण अल्सर के अपच और हाइपर एसिडिटी को दूर करता है। और तेजी से अल्सर के घावों को भी भरता है।

यदि किसी को खून की उल्टी हो रही हो तो दूध में मुलेठी का चूर्ण डालकर रोगी को पिला दें। या शहद के साथ मुलेठी का चूर्ण मिलाकर रोगी को चटा दें।

आंखों के  लिए मुलेठी के फायदे

मुलेठी एंटीबायोटिक दवा का काम भी करती है। जो शरीर में बैक्‍टीरिया से लड़ने में सक्षम होती है। यह अन्दरूनी चोटों में भी फायदा करती है।

मुलेठी आंतों में होने वाली टी बी की पेरशानी को दूर करती है।

यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाती है। मुलेठी को सुबह तीन ग्राम खाना चाहिए।

भूख न लगने की समस्या हो तो मुलेठी का छोटा टुकड़ा कुछ देर के लिए चूसें। एैसा दिन में तीन बारी करें। भूख न लगने की परेशानी दूर हो जाएगी।

शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाने में मुलेठी बेहद कारगर होती है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून बढ़ता है।

उल्टी होने पर एक टुकड़ा मुलेठी चूसें।

इसके चूर्ण को मुंह में होने वाले छालों पर लगाने से लाभ मिलता है।

कान दर्द और सूजन होने पर मुलेठी का टुकड़ा चूसें। फायदा मिलता है।

फोडे़ व फुंसी होने पर मुलेठी का लेप लगाने से वे जल्दी ठीक होते हैं।

शरीर में ताकत लाने के लिए छह ग्राम मुलेठी के चूर्ण को 30 ग्राम दूध के साथ मिलाकर सेवन करना चाहिए।

मुलेठी आपके लिए बड़े काम की चीज है। यह जरूरी नहीं है कि आप बीमार हों तभी मुलेठी का सवेन कर सकते हो। मुलेठी का प्रयोग हमेशा करते रहना चाहिए। यह शरीर को पहले से ही कई घातक बीमारियों जैसे कैंसर, आंतों का अल्सर व अन्य रोगो से बचाता है। मुलेठी पाचनक्रिया को ठीक रखती है।

LIVE TV