मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया 7 साल से फरार हत्या का आरोपी

REPORT-LALIT PANDIT

नोएडा: गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज नोएडा पुलिस ने 6 -7 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार, एसपी और सीओ के नेतृत्व में पकड़ लिया गया। आपको बता दे नोएडा के सेक्टर 24 में वर्ष 2013 में एक महिला की ईट से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।

हत्या करने वाला आरोपी जिसका नाम अभय कुमार पुत्र मुंगेशर सिंह,गाऊँ तेंदुआ जिला औरंगाबाद बिहार का रहने वाला है, पिछले कई सालो से फरार चल रहा था। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर मेट्रो स्टेशन सेक्टर 34 से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है, जिसने नोएडा सेक्टर 24 में एक महिला जिसका नाम नीरा राजपूत, की ईट से कुचल कर हत्या कर दी थी, आरोपी से पूछ ताछ करने पर आरोपी ने बताया की उसके महिला से अवैध संबंध हो गए थे। महिला पैसे के लेन-देन को लेकर ब्लैक मेल करने लगी थी, जिससे छुटकारा पाने के लिएआरोपी ने माकन के पास पड़ी ईट से गले और पीठ पर वार कर मार दिया था, और नोएडा से फरार हो गया था।

नोएडा एसपी सिटी और सीओ-2 द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आज 50 हज़ार का इनंमी आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। नोएडा की सेक्टर 24 पुलिस ने कल रात 11:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी 2013 से फरार चल रहा था। हत्या करने के बाद आरोपी बिहार चला गया था, जो वहां बच्चों को पढ़ाया करता था।

लूटपाट के बाद व्यापारी को जान से मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार का इनाम…

आरोपी के द्वारा बताया जा रहा है उसका महिला के साथ अवैध चलते, महिला ब्लैक मेल करने लगी, जिसको लेकर किसी बात पर झगड़ा होने लगा और आरोपी ने पास पड़ी ईट से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को देर रात नोएडा के सेक्टर 34 से गिरफ्तार कर लिया। युवक के वारे में पुलिस अभी छान बीन कर रही है, और युवक के बारे में अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी लगा रही है।

LIVE TV