मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर बस ने मारी दो कारों को टक्कर,17 की मौत

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वेमुंबई| मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर आज सुबह सड़क हादसा हो गया जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है|

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हादसा

पुलिस के मुताबिक मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक कार का टायर पंचर हो गया| इस वजह से यह कार सड़के के किनारे पर रुकी हुई थी। इस कार की मदद करने के लिए एक दूसरी कार रुकी हुई थी|

उसी वक्त पुणे से मुंबई आ रही एक बस ने दोनो कारों को टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद बस भी पलट गई और करीब 20 फीट गहरे गढ्ढे में जा गिरी।

फिलहाल राहत और बचाव का काम जारी है| घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज़ चल रहा है|

LIVE TV