मिसेस खान ने दी मॉम्स को सीक्रेट हेल्थ टिप्स

करीना कपूर खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम है। करीना का नाम न सिर्फ बेहतरीन अभिनय या फिर सुपरहिट फिल्मों में काम करने के लिए लिया जाता है बल्कि उनका नाम फिटनेस और एक सुपर मॉम के लिए भी लिया जाता है। खास बात यह है कि, करीना कपूर खान ने सभी मॉम्स को एक सीक्रेट हेल्थ टिप दी है। जी हां, तैमूर अली खान की मां करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बेटे की प्री बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी के दौरान एक हेल्थ टिप दी जो हर मॉम के लिए जरूरी है  और इस टिप की मदद से वे करीना की तरह फिट रह सकती हैं।

मिसेस खान ने दी मॉम्स को दी सीक्रेट हेल्थ टिप्स

दरअसल, करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वे सभी मॉम्स को सीक्रेट हेल्थ टिप दे रही हैं। वे कहती हैं कि, मुझे लगता है फिटनेस बहुत जरूरी है। साथ में वर्कआउट महत्वपूर्ण है। हेल्दी रहना अहम है। मेरी सीक्रेट टिप यही है कि, सुबह रोटी, टोस्ट और चावल खाएं और इसके बाद बहुत सारे फ्रूट्स और सब्जी खाएं। और एक दिन में एक घंटे की वॉक बेस्ट है। तो सुना आपने मॉम्स, करीना की फिटनेस का राज अब उन्होंने सबको बता दिया है। तो आप भी अब करीना की तरह एक सुपरमॉम बन सकती हैं।

छत्तीसगढ़ चुनाव : रुझानों में कांग्रेस 66 सीटों पर, भाजपा 17 सीटों पर आगे

आपको बता दें कि, करीना ने एक ट्रेंड सेट किया है कि मां बनने के बाद भी अभिनेत्री फिल्मों में काम कर सकती है। चूंकि, कई बार एेसा देखा गया है कि, शादी हो जाने के बाद अभिनेत्रियां फिल्मों से दूरी बना लेती हैं। लेकिन करीना ने इस मामले में खुदको अलग रखा है। हमने आपको बताया था कि, करीना जब प्रेग्नेंट थीं तब उन्होंने प्री प्रेग्नेंसी फोटो शूट करवाया था। इसके बाद से यह ट्रेंड बन गया था। और जब करीना ने तैमूर को जन्म दिया उसके बाद से ही वे अपने फिटनेस को लेकर सजग रही और लगातार जिम जाया करती थीं। मां बनने के बाद उनकी एख फिल्म वीरे दी वेडिंग भी आ चुकी है।

बता दें कि, तैमूर अली खान का जन्मदिन 20 दिसंबर को आने वाला है और वे इस दिन दो साल के हो जाएंगे। इससे पहले ही तैमूर के जन्मदिन का सेलिब्रेशन हुआ। 8 दिसंबर को एक प्री बर्थडे सेलिब्रेशन की पार्टी रखी गई थी जिसमें करीना, सैफ, करिश्मा, रणधीर कपूर और बाकी सितारे पहुंचे थे।

LIVE TV