मिशन शक्ति की शुरुआत के साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश की बेटियों को दी एक और बड़ी सौगात, अब पुलिस में…

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शानिवार(17-10-2020) को बलरामपुर की पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान का शुभांरभ किया। मिशन शक्ति का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, यह अभियान बलरामपुर में असभ्यता की शिकार हुई बेटि को सच्ची श्रद्धांजलि है और साथ ही उन्होंने ये वादा किया है कि बिटिया के साथ दुष्कर्म करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें, अभियान के शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि, अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभाग तथा अन्तर्राष्ट्रीय और स्थानीय सामाजिक संगठन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगेंगी। वहीं मिशन शक्ति अभियान 25 अक्तूबर तक चलेगा। इसके बाद अप्रैल तक हर महीने यह अभियान एक-एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा।  

LIVE TV